बुधवार, दिसंबर 25

Circuit Breaker क्या होता है और कितने प्रकार का होता है


सर्किट ब्रेकर ( circuit breaker)

इस पोस्ट में हम circuit breaker in hindi तथा types of circuit breaker in hindi यानि सर्किट ब्रेकर तथा circuit breaker के प्रकार के बारे में जानेगे  तो चलिए शुरू करते है 

Circuit breaker क्या होता है( circuit breaker in hindi)

   सर्किट ब्रेकर एक ऐसा यन्त्र है जो सामान्य अवस्था में परिपथ को हाथ के द्वारा (Manually) या रिमोट कन्ट्रोल के द्वारा जोड़ अथवा तोड़ सकता है।
   fault के समय में परिपथ को अपने-आप तोड़ (break) सकता है। fault की अवस्था में परिपथ को रिमोट द्वारा अथवा मानव द्वारा जोड़ा जा सकता है।
types of circuit breaker in hindi

Circuit Breaker का प्रचालन सिद्धांत  (Circuit Breaker's operating principle)

   एक परिपथ वियोजक(circuit breaker) में दो सम्पर्क, एक चल तथा दूसरा अचल सम्पर्क होते हैं, जो कि इलेक्ट्रोड कहलाते हैं। सामान्य अवस्था में दोनों सम्पर्क एक-दूसरे से मिले रहते हैं और तब तक एक-दूसरे से अलग नहीं होते जब तक कि कोई fault परिपथ के अन्दर उत्पन्न नहीं होता है। परन्तु आवश्यकता पड़ने पर दोनों सम्पर्कों को एक-दूसरे से अपनी इच्छा अनुसार  हटा भी सकते हैं।

   जब परिपथ में fault उत्पन्न होता है तो सर्किट ब्रेकरकी ट्रिप कुण्डली Energized (चुम्बकित) हो जाती है और एक Mechanism के द्वारा चल सम्पर्क को खींच लेती है। इस प्रकार से सर्किट ब्रेकरके दोनों सम्पर्क एक-दसरे से अलग हो जाते हैं।


सर्किट ब्रेकरों के प्रकार( types of circuit breakers )

circuit breaker कितने प्रकार के होता है? (types of circuit breaker in hindi)

  सर्किट ब्रेकर के प्रकार  आर्क को बुझाने वाले माध्यम के ऊपर निर्भर करता है। आर्क को बुझाने वाले माध्यम ऑयल, SF6 तथा वायु है  अत: सर्किट ब्रेकर निम्न प्रकार के होते हैं
जिस circuit breaker के बारे में विस्तृत जानकरी चाहिए उस पर क्लिक करे

तेल सर्किट ब्रेकर(Oil Circuit Breaker)

  इन प्रकार के circuit breaker में आर्क को बुझाने के लिए विद्युतरोधी माध्यम के रूप में विद्युतरोधी तेल का प्रयोग किया जाता है। सर्किट ब्रेकर के दोनों सम्पर्क तेल में ही खुलते हैं।

Types of oil circuit breaker

 (1) bulk oil circuit breaker
a)   plain break oil circuit breaker
b)   arc control oil ckt breaker
i.     self blast oil ckt breaker
ii.   forced blast oil C.B.
 (2) low oil ckt breaker

वायु झोंका सर्किट ब्रेकर(Air Blast Circuit Breaker)

 इस प्रकार के सर्किट ब्रेकर उच्च दाब पर कार्य करते हैं। वायु झोंके का  प्रयोग आर्क  को बुझाने के रूप में किया जाता है। वायु झोंका को दोनों सम्पर्कों के बीच प्रवाहित किया जाता है। इस स्थिति में दोनों सम्पर्क खुले रहते हैं और वायु का झोंका आर्क को ठण्डा करता है

types of air blast ckt breaker

1.    axial blast types
2.    cross blast type
3.    radial blast type

SF6 सर्किट ब्रेकर(Sulphur Hexa Fluoride SF6 Cricuit Breaker)

 इस प्रकार के सर्किट ब्रेकर में आर्क को बुझाने के लिए माध्यम के रूप में SF6 गैस का प्रयोग किया जाता है। SF6 एक इलेक्ट्रो-नेगेटिव गैस है जिसके अन्दर मुक्त इलेक्ट्रॉन को अवशोषित करने की बेजोड़ शक्ति होती है।

निर्वात् सर्किट ब्रेकर(Vacuum Circuit Breakers (VCB)

   इन circuit breaker  में आर्क को बुझाने के लिए निर्वात का प्रयोग माध्यम के रूप में करते हैं। इसमें निर्वात् की degree 10-7 से 10-5 Torr तक होती है। इस प्रकार निर्वात उच्च विद्यतरोधन क्षमता प्राप्त करता है। इसके अन्दर आर्क को बुझाने का सबसे अच्छा गुण होता है।

 hello दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको ''circuit breaker क्या  होता है  और कितने प्रकार का होता है |'' के बारे में संक्षिप्त  जानकारी दी है इसके अलावा अगर आपका  कोई सवाल या सुझाव है तो हमें  कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद

इसे भी  देखे 


सोमवार, नवंबर 25

LOGIC GATE क्या है ? XOR GATE, AND GATE, OR GATE,NOT GATE, NOR, NAND GATE

LOGIC GATES

     लॉजिक गेट्स बूलियन बीजगणित पर आधारित हैं। बूलियन बीजगणित एक गणितीय लॉजिक प्रणाली है तथा यह सामान्य बीजगणित तथा बाइनरी संख्या प्रणाली से भिन्न है। उदाहरणत: बूलियन बीजगणित में 1+1= 1 होता है।
    बूलियन प्रणाली में चर राशियों (variables) की केवल दो अवस्थायें 'true' या 'false' होती हैं तथा इन्हें प्राय: 1 तथा 0 से प्रदर्शित किया जाता है। मुख्य बुलियन ऑपरेशन AND, OR तथा NOT हैं।
click to jump
·        AND GATE
·        OR GATE
·        NOT GATE
·        NAND GATE
·        NOR GATE
·        XOR GATE



 logic gate को समझने के लिए कुछ ऐसे शब्द है जिनको जानना बेहद जरूरी है |
   किसका मतलब क्या है
Low = false = 0 = switch open
High = true = 1 = switch close

AND GATE,XOR GATE,OR GATE NOT GATE,NOR GATE


     बूलियन की दो परिवर्ती राशियाँ (variable) इलेक्ट्रॉनिक स्विचिंग परिपथों की ON या OFF स्टेट से भी प्रदर्शित की जा सकती हैं। बूलियन बीजगणित के नियम इलेक्ट्रॉनिक स्विचों की सहायता से प्रतिपादित (implement) किये जाते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक लॉजिक परिपथ (logic circuits) कहते हैं।
इस प्रकार बुलियन प्रणाली में केवल दो राशियाँ 0 तथा 1 होती हैं। प्रत्येक संख्या या तो 0 है अथवा 1 है। इस प्रणाली में कोई भी ऋणात्मक अथवा भिन्नात्मक (fractional) संख्या नहीं होती |

'(लॉजिक गेट को ठीक से  समझने के लिए थ्योरी पढ़ने के बाद सभी गेट के बिधुत तुल्य परिपथ  तथा ट्रू टेबल को ध्यान से समझिये  )'



AND GATE

    ऑपरेशन AND चिन्ह (.) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तथा इसे निम्न प्रकार लिखा जा सकता है A AND B = A.B =Y इस कथन (statement) का अर्थ है कि यदि A true है AND B भी true है तब Y भी true होगा। अन्य किसी भी स्थिति में y false होगा। A तथा B के चार विभिन्न संयोजन हो सकते हैं जैसा कि तालिका में प्रदर्शित किया गया है। 
AND GATE SYMBOL
AND GATE SYMBOL

AND GATE
Truth Table for AND operation


    '' ऐसी तालिका जिसमें सभी सम्भव परिस्थितियों का परीक्षण किया जाता है तथा यह निर्णय लिया जाता है कि आउटपुट true होगी अथवा false, सत्य तालिका (truth table) कहलाती है।''

अब AND GATE को circuit के माध्यम से समझिये 
AND GATE का विघुत तुल्य परिपथ 

AND गेट को प्रदर्शित करने के लिये इलेक्ट्रिक स्विच का प्रयोग किया जा सकता है। चित्र  में दो स्विच श्रेणी में संयोजित हैं। लैम्प केवल तब प्रकाशित (glow) होगा जब दोनों स्विच A AND B बन्द ( (स्विच on ) होगे |


OR GATE

   यह operation, चिन्ह (+) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। OR operation निम्न प्रकार प्रदर्शित किया जा सकता है
A OR B = A + B =Y इसका अर्थ है कि यदि A अथवा B  में से कोइ  भी एक true है तब Y भी true होगा। A एवं B के चार भिन्न संयोजन (combinations) किये जा सकते हैं। तालिका में A एवं B के विभिन्न संयोजनों के संगत आउटपुट Y प्रदर्शित की गई है। सत्य तालिका से ज्ञात होता है कि A अथवा B में से किसी के भी 1 (true) होने पर आउटपुट Y का मान 1 (true) होता है
OR GATE TRUE TABLE
Truth table for OR Operation
OR  गेट को  निम्न प्रतीक  द्वारा प्रदर्शित किया जाता है 
OR  GATE  SYM BOL
OR  GATE  SYM BOL 

OR  GATE का विघुत तुल्य परिपथ   




'NOT GATE'

The NOT Operation

   यह ऑपरेशन एक बार (bar) लगाकर प्रदर्शित किया जाता है जैसे A̅ । ऑपरेशन 'NOT’ को कम्पलीमेन्टेशन (complementation), negation अथवा इनवर्जन (inversion) भी कहा जाता है। अत: NOT गेट को कम्पलीमेन्ट्री परिपथ अथवा इनवर्टर (invertor) भी कहते हैं।
इस गेट में केवल एक इनपुट तथा एक आउटपुट होती है। NOT गेट, इनपुट को इनवर्ट (invert) या कम्पलीमेन्ट करता है। इस प्रकार यदि इनपुट की स्टेट '1' है तब आउटपुट की स्टेट '0' होगी एवं यदि इनपुट '0' स्टेट में है तब आउटपुट '1' होगी। NOT गेट की सत्य तालिका निम्न प्रकार है। 
NOT  GATE  TRUTH TABLE 

 निम्न चित्र में NOT गेट का प्रतीक (Symbol) एवं  इसका विद्युत तुल्य परिपथ प्रदर्शित किया गया है।
NOT  GOTE  SYM BOL (उपरोक्त में से कोई एक )
NOT GATE CIRCUIT
NOT  GATE का विघुत तुल्य परिपथ 

जब स्विच A बन्द (closed) होता है अर्थात् लॉजिक स्टेट '1' में होता है तब बल्ब प्रकाशित नहीं होता अर्थात स्टेट 0 में में होता है क्योंकि बन्द स्विच लैम्प को शार्ट सर्किट करता है। इसी प्रकार स्विच खुला (स्टेट 0) होने पर बल्ब प्रकाशित (स्टेट 1) होता है।

यूनिवर्सल बिल्डिंग ब्लॉक्स (Universal Building Blocks)

    अब तक हमने इस पोस्ट  AND, OR तथा NOT गेट का अध्ययन किया है। कुछ अन्य फंक्शन हैं जो इन सभी लॉजिक क्रियाओं को सम्पन्न कर सकते हैं। उदाहरणत: NAND गेट तथा NOR गेट। यह OR तथा AND दोनों फंक्शन कर सकते हैं। अतः यह दोनों गेट (NAND तथा NOR) यूनिवर्सल बिल्डिंग ब्लॉक कहलाते हैं।


   NAND Gate

 ___ जब एक AND गेट को NOT के साथ कास्केड किया जाता है तब परिणामी गेट NAND गेट कहलाता है। इस प्रकार यह एक NOT-AND आपरेशन है। निम्न चित्र  में एक NAND गेट का संकेत दिया गया है तथा उसके नीचे एक AND गेट के पश्चात् एक NOT गेट प्रयुक्त कर NAND ऑपरेशन प्रदर्शित किया गया है।
NAND gate symbol 
 इस परिपथ में पहले A एवं B इनपुट AND होती है जिससे आउटपुट AB प्राप्त होती है। इसके पश्चात् आउटपुट AB को NOT गेट की इनपुट की भाँति प्रयुक्त किया जाता है एवं 
अन्तिम आउटपुट प्राप्त होती है
NAND गेट का स्टैण्डर्ड संकेत (symbol) उपर्युक्त चित्र   में दिया गया है। निम्न चित्र में NAND गेट का तुल्य परिपथ प्रदर्शित किया गया है।
NAND   GATE का विघुत तुल्य परिपथ   

  परिपथ से स्पष्ट है कि यदि दोनों इनपुट स्विच A तथा B बंद (लॉजिक स्टेट 1) हैं तब लैम्प प्रकाशित नहीं होगा। लैम्प केवल तब प्रकाशित (स्टेट 1) होगा जब दोनों स्विच OFF(switch open) (स्टेट 0) में होंगे।


NOR GATE


  यह NOT-OR ऑपरेशन है | एक NOT गेट को OR गेट के साथ कास्केड (CASCADE) करने पर NOR गेट प्राप्त होता है जैसा की चित्र में हमने दिखाया है इस चित्र में OR गेट की आउटपुट NOT गेट की इनपुट पर दी  गयी है | 

NOR  GATE  SYM BOL 
Truth table for OR Operation
NOR GATE  का विघुत तुल्य परिपथ
इस सर्किट से यह  स्पस्ट होता है की लैंप तभी जलेगा (Y=1) जब दोनों स्विच  OPEN  हो (A =0 ,B=0 ) अन्य किसी स्थिति में लैंप नहीं प्रकाशित होगा 


XOR GATE (Exclusive-OR)

   XOR गेट का डिजिटल परिपथों में व्यापक रूप में प्रयोग किया जाता है। यह बेसिक आपरेशन नहीं है परन्तु बेसिक गेट्स AND, OR तथा NOT को प्रयुक्त कर अथवा यूनिवर्सल गेट्स NAND या NOR को प्रयुक्त कर निर्मित किया जा सकता है। XOR गेट का प्रतीक चित्र में प्रदर्शित किया गया है।
XOR GATE
XOR GATE SYMBOL

यदि XOR गेट की सत्य तालिका की तुलना OR गेट की सत्य तालिका से की जाये तब ज्ञात होता है कि प्रथम तीन पंक्तियाँ दोनों में समान हैं। केवल चौथी पंक्ति भिन्न है।
XOR GATE TRUTH TABLE
इस परिपथ का उपयोग दो डिजिटल सिगनल की तुलना के लिए किया जाता है। सत्य तालिका से ज्ञात होता है कि जब दोनों इनपुट समान (0 अथवा 1) है तब आउटपुट 0 होती है तथा जब इनपुट समान नहीं होती (एक इनपुट 0 तथा दूसरी 1) तब आउटपुट '1' होती है।

 hello दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको '' logic gate  and gate ,xor gate, or gate,not gate, nor gate, nand gate, '' के बारे में सारी जानकारी दी है इसके अलावा अगर आपका  कोई सवाल या सुझाव है तो हमें  कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद